Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

  • निशानदेही पर कई जनपदों से चोरी की गई 12 बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शुक्रवार को शामली कोतवाली में प्रेसवार्ता में सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी नेमचंद सिंह अपने पुलिस बल के साथ झिंझाना रोड नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। वहीं पूछताछ में उन्होंने झिंझाना रोड नहर पुल पर एक बाग पर अपने दो साथियों के कब्जे में चोरी की अन्य बाइक होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर बाग में दबिश दी लेकिन पुलिस को देखकर दोनों आरोपी फरार हो गए। जबकि पुलिस ने वहां से चोरी की 11 अन्य बाइक बरामद की।

सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों ने अपने नाम सादिक पुत्र मुस्तकीम और अमन उर्फ सईक पुत्र मेहरबान निवासीगण गांव मालैंडी थाना गढ़ीपुख्ता बताए। जबकि अपने फरार साथियों के नाम पर सबी पुत्र रामपाल उर्फ फुदल और अनस पुत्र मेहरबान निवासीगण गांव मालैंडी थाना गढ़ीपुख्ता बताए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img