जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जटवाड़ा निवासी सावेज पुत्र ताहिर के विरुद्ध बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सावेज को बस स्टैंड जटवाड़ा से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
वही क्षेत्र के एक और अन्य गांव निवासी महिला के घर में घुसकर बलात्कार करने के आरोपी निवासी शोएब पुत्र आस मोहम्मद कम्हेंडा के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम था। पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

