जनवाणी संवाददाता |
कांधला: गांव खेडाकुर्तान में पूर्व प्रधान सालिम ने लगभग छह माह पूर्व गांव के ही राशन डीलर महरूना पत्नी इमरान की धांधली की शिकायत की थी। अधिकारियों की जांच के दौरान आरोपों को सही पाते हुए महरूना की दुकान को निरस्त करते हुए दुकान को गांव गढीमियां निवासी वाजिद के यहां सम्बद्ध कर दिया था।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
जिसके बाद से गांव में कई बार राशन की दुकान के आंवटन की प्रक्रिया की जा चुकी थी, लेकिन हर बार विवाद के चलते दुकान का आंवटन नही हो सका था।
मंगलवार को एक बार फिर गांव में राशन की दुकान के आवंटन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को पहुंचना था। अधिकारियों के पहुंचने से पूर्व ही गांव प्रधान नौशाद व पूर्व प्रधान सालिम में कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड गए तथा लाठी डंडों के साथ पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के झगडे में पूर्व प्रधान सालिम सहित उसके साथी सारिक, इकराम व आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

