Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़: दो चोरी की गाड़ी चार भैंस सहित एक शातिर चोर दबोचा

जनवाणी सवांददाता |

छुटमलपुर: इसरान पुलिस गोली मारो वरना पुलिस मार देगी, यह बात कहते हुए पशु चोर गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस पर फायर भी झोंका, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मजबूरन गोली चलाई जिसके बाद एक शातिर पशु चोर 4 चोरी की भेंसे एक फर्जी नम्बर प्लेट लगा छोटा हाथी व एक महेंद्र गाड़ी पुलिस ने पकड़ी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि रात्रि कलसिया रोड गलवाला जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी कलसिया की ओर से एक छोटा हाथी व एक बलेरो पिकअप देख मुखबिर ने बताया कि इन दोनों वाहनों में चोरी के पशु लदे हुए है।

पुलिस ने जब गाड़ियों पर टोर्च मारी तो वाहन में सवार ने चिल्लाते हुए कहा कि इसरान पुलिस है गोली मार वरना यह हमें नही छोड़ेंगे। इतने में दो गाड़ी में तीन लोग उतरकर जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब इन लोगो का पीछा किया तो एक चोर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया और एक शातिर चोर को धर दबोचा। मनोज चौधरी ने बताया कि अंकित पुत्र इंद्रपाल निवासी राजपूर थाना फतेहपुर का रहने वाला है गहनता से पूछताछ की तो अंकित ने बताया कि उसके साथी जो भाग गए है इसरान सलेमपुर सरसावा, नौशाद कातला चिलकाना ने कई जगह से भेंसे चोरी की है। इनके पास से एक चोरी किया गया छोटा हाथी एक बलेरो पिकअप, एक नाजयज चुरा व चोरी की गई चार भेंसे बरामद की गई। पकड़ा गए अंकित पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है वही फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img