- शिक्षक संगठन का प्रचार-प्रसार करके नगीना से रहे थे लौट
- नगीना रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ ऐक्सीडेंट
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगीना रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास मोटर साईकिल पर सवार दो शिक्षकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पचंनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना धामपुर क्षेत्र के दो शिक्षक सहदेव पुत्र शिवचरण निवासी सुदंर कॉलोनी कस्बा व प्रदीप कुमार पुत्र घसीटा सिंह निवासी ग्राम इस्लामाबाद थाना बढापुर मोटर साईकिल से शिक्षक संगठन का प्रचार प्रसार करके नगीना से धामपुर लौट रहे थे। नगीना रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास आने पर बाइक सवार का किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

जिसमें सहदेव के पेट के पास गंभीर चोट व प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आने के कारण दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों व्यक्ति शिक्षक है। सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। शवों को देखकर परिजनों मेें कोहराम मच गया। घटना स्थल पर प्रभारी धामपुर व पीआरवी मौजूद रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है।

