Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शामली से पंजाब तस्करी हो रहे गन्ना भरे दो ट्रक पकड़े

  • गन्ना अधिनियम के तहत चालकों पर मुकदमा, दर्ज
  • ऊन शुगर मिल की सुपुर्दगी में दिया ट्रकों में भरा गन्ना

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: तीन दिन पूर्व सहकारी गन्ना समिति ऊन के सचिव अजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि था कि चीनी मिल मेसर्स सुपीरियर फूड ग्रेंस ऊन के यूनिट हेड अवनीश द्वारा फोन पर सूचना दी थी। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित मोनू फूड प्वाइंट सींगरा पर गन्ने से भरे दो ट्रक खड़े हैं।

जिसके बाद जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ल, यूनिट हेड चीनी मिल ऊन अवनीश तथा कुलदीप पिलानिया वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक के द्वारा मौके पर पहुंचकर गन्ना ले जा रहे ट्रक चालकों से जब उक्त संबंध में जानकारी की गई तो, उन्होंने बताया उक्त गन्ना ट्रांसपोर्ट ने लोड कराकर पंजाब राज्य के चीनी मिल में भेजा जा रहा है। यहां पर वह खाना खाने के लिए रुके थे। चालकों ने अपने नाम नदीम पुत्र खलील निवासी गांव बघरा,आकिल पुत्र इनशाद निवासी गांव छतेला जनपद मुजफ्फरनगर बताया। चालकों द्वारा खरीद फरोख्त एवं ढुलाई सम्बंधित कोई चालान अथवा वैध कागजात नहीं दिखा पाये।

जिससे स्पष्ट हुआ कि गन्ना उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर स्थित चीनी मिल के क्षेत्र से काला बाजारी कर एवं लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य से बाहर ले जाया जा रहा था। जिससे राजस्व हानि हो रही है। गन्ना अधिनियम के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी। पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हरीश राजपूत ने बताया सहकारी गन्ना समिति ऊन के सचिव अजीत की तहरीर पर गन्ने से भरे दो ट्रक कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। वही गन्ने को ऊन शुगर मिल की सुपुर्दगी में देकर आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img