Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: दो अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को घर के सामने ही गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने वालों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।

थाना देहात कोतवाली की हरी धाम कॉलोनी में राजा अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ किराए पर रहता है। गुरुवार को पूजा का भाई संजीव उर्फ मंजू घर आया था। जब वह अपनी बहन के घर से अपने बच्चे को लेकर निकल रहा था। मकान के बाहर खड़ी बाइक पर आगे बच्चे को बैठाया और खुद बैठने लगा।

तभी पीछे से दो स्कूटी सवार युवक आए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में मंजू को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह फरार हो गए।

पड़ोसी ने ही घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की है। वही, घटनास्थल पर एसएसपी विपिन तारा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img