Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

चोरी की बाइक के पुर्जों के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

  • बाइक चोरी होने के बाद जांच में पकड़ में आए आरोपी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शामली सदर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक चार गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों को काटकर उनके पुर्जे इंजन आदि बेचने के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए दो युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से बोरों में बाइकों के कटे हुए पुर्जे, इंजन आदि बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आदित्य उर्फ सौरभ पुत्र सूरज और मुस्तकीम पुत्र हमीद निवासीगण गांव लिलौन बताए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 21 अक्टूबर को इरफान पुत्र वकील निवासी मोहल्ला इकबालपुरा कैराना ने गांव लिलौन में उसके चाचा के बेटे के घर से उसकी बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया क आदित्य उर्फ सौरभ के खिलाफ साल 2020 में कोतवाली में आईपीसी की धारा 307, 414, 25 आर्म्स एक्ट और साल 2021 में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमें दर्ज हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img