Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

दो गाड़ियों की टक्कर, नजीबाबाद सीओ सहित छह घायल

  • बिजनौर के प्राइवेट अस्पतालों में कराया गया भर्ती
  • डीएम और एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: बिजनौर के पेदा में पुलिस चौकी के नजदीक नजीबाबाद सीओ की गाडी एक दूसरी गाडी से आमने सामने टकरा गई। इसमें सीओ सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
बुधवार की देर शाम राजकीय कार्य से नजीबाबाद से बिजनौर आ रहे गजेन्द्रपाल सिंह सीओ नजीबाबाद की गाड़ी नंबर यूपी 70 एजी 3128 को एक एसेन्ट कार नंबर डीएल 8सी एएम 6813 के चालक द्वारा हनुमत पेंदा पुलिस चौकी के पास टक्कर मार दी।

36 9

इसमें सीओ नजीबाबाद, गाड़ी चला रहे आरक्षी पवन ढाका व हमराही आरक्षी सौरभ आरक्षी संजय कुमार तथा एसेन्ट कार चालक अनमोल पुत्र परवेन्द्र निवासी आदर्शनगर कॉलोनी नजीबाबाद घायल हो गये। हनुमत पेंदा चौकी पर नियुक्त पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी व आरक्षी सौरभ तथा आरक्षी पवन ढाका, आरक्षी संजय कुमार को वेदान्ता अस्पताल बिजनौर में तथा अनमोल को बुद्धा अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य बाइक सवार जयप्रकाश निवासी झलरा भी पुलिस की गाड़ी से टकरा कर घायल हो गया।

डीएम व एसपी बिजनौर और अन्य अधिकारीगण ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल में डॉक्टरों से वार्ता की गयी। डाक्टरों द्वारा घायलों को खतरे से बाहर बताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img