Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

शादी समारोह में जा रही महिला से अज्ञात युवकों ने की छेड़छाड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन में शादी समारोह में जा रहे परिवार के साथ अज्ञात युवकों ने छेड़छाड़ कर दी विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया चीख पुकार सुनकर आज पड़ोसियों की भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली महिला ने थाने पहुंचकर की शिकायत।

जानकारी के मुताबिक समर गार्डन निवासी परवीन पत्नी आसिफ ने बताया देर रात समय करीब नौ बजे घर से शादी समारोह में जा रहे थे, समर गार्डन चौकी की चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। महिला के पति आसिफ के विरोध करने पर दबंगों ने युवक व महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट
कर दी।

शोर-शराबा होने पर आस पड़ोसियों की भीड़ लग गई भीड़ को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए पीड़ित महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है लिसाड़ी गेट पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...
spot_imgspot_img