Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बेटी बचाने को कैबिनेट मंत्री की अनूठी पहल

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 25 किमी पैदल कांवड यात्रा पर निकलेंगी रेखा आर्य
  • महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 26 जुलाई को कांवड यात्रा पर निकलेंगी

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 26 जुलाई को कांवड यात्रा पर निकलेंगी। 25 किमी की यह पैदल यात्रा हरिद्वार हर की पैड़ी से शुरू होकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश तक आयोजित की जाएगी। बुधवार को विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उनका मकसद उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही देवीभूमि भी बनाना है।

इसके लिए महिला सशक्तीकरण मंत्री होने के नाते, एक महिला होने के नाते और शिव भक्त होने के नाते उन्होंने सावन के पावन माह में कांवड यात्रा पर निकलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद राज्य में बेटियों को बचाने और पढ़ाने की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है।

रेखा ने कहा कि 2017 में राज्य में एक हजार बालकों पर 850 बेटियों का जन्म हो रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के बाद स्थिति में सुधार आया है। आज राज्य में एक हजार बालकों पर 949 बेटियों का जन्म हो रहा है। लेकिन हम चाहते हैं कि इस स्थिति में और सुधार हो।

जब राज्य वर्ष 2025 में अपने 25 वर्ष बना रहा होगा उस साल तक राज्य में एक हजार बालकों पर एक हजार बेटियों का भी जन्म हो। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए वह हरिद्वार हर की पैडी से कांवड में जलभर कर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

रेखा आर्य ने बताया कि इस संकल्प के लिए आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है। हालांकि जो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते वह कार्यकत्री और विभागीय अधिकारी नजदीकी शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। इस संदर्भ में पत्र भी जारी किया गया है।

रेखा आर्य ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर भ्रूण परीक्षण करने वाले अस्पतालों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत गर्भ धारण करने के डेढ़ माह तक महिलाओं की ट्रेकिंग की जाएगी और भ्रूण परीक्षण करने वाले अस्पतालों, सेंटरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के साथ ही जानकारी देने वालों को ईनाम देने की व्यवस्था भी की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...
spot_imgspot_img