Home Uttar Pradesh News Bijnor अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

0
अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत

जनवाणी संवाददाता |

रायपुर सादात: थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम खुशहालपुर मढेडी के निकट रामपुरा वे सत्तार वाला के बीच रेलवे फाटक के पास में डाउन लाइन पर एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ रेलवे की डाउन लाइन पर पड़ा मिला।

सवेरे क्षेत्र के लोगों ने नगीना देहात पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव का निरीक्षण किया। आसपास की जगह की भी जांच की मृतक की तलाशी लेने पर उसकी शिनाख्त का कोई प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे