Home National News उन्नाव केस अपडेट: धरने पर बैठे पड़ित परिजन, जानिए- क्या बोले घर वाले ?

उन्नाव केस अपडेट: धरने पर बैठे पड़ित परिजन, जानिए- क्या बोले घर वाले ?

0
उन्नाव केस अपडेट: धरने पर बैठे पड़ित परिजन, जानिए- क्या बोले घर वाले ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की घटना ने एक बार फिर से सबको शर्मसार कर दिया है। जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में बुधवार रात तीन नाबालिग दलित लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी पड़ी मिलीं। इनमें दो लड़कियों की मौत हो चुकी थी जबकि तीसरी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

इस घटना के बाद सकते में आई पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को नजर बंद कर दिया है और किसी को भी बात करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने की आशंका जताई है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की गहराई से जांच में जुट गई है। उधर, इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साध रहा है।