Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

रिफ्रेशर प्रशिक्षण में यूपी-112 प्रशिक्षुओं ने सीखे गुर

  • आपदा प्रबंधन समेत विभिन्न प्रकाश का प्रशिक्षण दिया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: यूपी-112 के नौवें रिफ्रेशर प्रशिक्षण में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन, महिला, बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्गों समेत विभिन्न टेक्निकल जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र भी सौंपे गए।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित यूपी-112 के प्रशिक्षण सत्र का शुक्रवार को समापन हो गया। नौवें रिफ्रेशर प्रशिक्षण सत्र में 30 प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया। यह नौ दिवसीय प्रशिक्षण सत्र 22 दिसंबर को शुरू हुआ था।

जिसमें महिंद्रा डिफेंस और जनपद के डीटीयू प्रभारी व यूपी-112 प्रभारी ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण सत्र में यूपी-112 पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग, आपदा प्रबंधन तथा टेक्निकल जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य यूपी-112 पर कार्यरत कर्मियों की कार्यप्रणाली को बेहतर करना, उनको संवेदनशील बनाना तथा मानव सेवा के प्रति समर्पण होकर कार्य करना रहा। इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि सभी कर्मचारी बेहतर ढंग से प्राप्त सूचनाओं को निस्तारित करेंगे एवं कम से कम समय में सूचना पर पहुंचकर पीड़ित को हर संभव मदद देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कोई ऐसा आचरण ना करें, जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी

कर्मचारी प्रशिक्षण का लाभ उठाएंगे और जनपद पुलिस की छवि को और बेहतर बनाएंगे। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप सिंह, प्रतिसार निरीक्षण आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img