Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

यूपी: 12 आईएएस अफसरों का किया गया तबादला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी में शुक्रवार देर रात 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईएएस विवेक को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

सुरेंद्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। अभी तक प्रतीक्षारत रहे आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव, नियोजन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। राकेश कुमार मिश्रा को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। वह अभी तक प्रतीक्षारत थे।

54

वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। राम नरायन सिंह यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है।

अमृत त्रिपाठी को नियोजन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। ओम प्रकाश वर्मा को अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, अटल कुमार राय को अपर आयुक्त, उद्योग कानपुर, रविंद्र पाल सिंह को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, संदीप कौर को विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर तैनाती दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img