Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

UP Budget 2026: जानिए किस सेक्टर को मिला कितना फायदा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सदन में 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और कल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

जीएसडीपी में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि

वर्ष 2024-2025 (त्वरित अनुमान) में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये आकलित की गई है, जो वर्ष 2016-2017 की 54,564 रुपये की तुलना में दोगुने से अधिक है। वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपये होने का अनुमान है।

सरकार के अनुसार, लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है और बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है।

एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में प्रथम

नीति आयोग द्वारा जनवरी 2026 में जारी एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स 2024 में उत्तर प्रदेश ने लैंड-लॉक्ड राज्यों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसे सरकार ने अवस्थापना-प्रधान विकास का परिणाम बताया है।

कृषि में अग्रणी प्रदेश

उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है। गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा उत्पादन में प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक योगदान है।

सिंचाई और फसल सघनता में वृद्धि

वर्ष 2016-2017 में 2.16 करोड़ हेक्टेयर के मुकाबले वर्ष 2024-2025 में सिंचित क्षेत्र में लगभग 60 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। फसल सघनता भी 162.7 प्रतिशत से बढ़कर 193.7 प्रतिशत हो गई है।

ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार

ताप विद्युत उत्पादन क्षमता वर्ष 2016-2017 की 5,878 मेगावॉट से बढ़कर दिसंबर 2025 तक 9,120 मेगावॉट हो गई है, जो 55.16 प्रतिशत की वृद्धि है। साथ ही, प्रदेश में 2,815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

सड़कों और एक्सप्रेसवे के लिए बड़ा प्रावधान

बजट में एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1,500 करोड़ रुपये तथा मार्गों के मरम्मतीकरण और चौड़ीकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शायरी के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शायरी भी पढ़ी—“सितारा बनकर आसमां में वही चमकते हैं…”। इस पर सदन में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

वित्त मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया गया है और प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण साबित होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img