- देवेंद्र एडी टैक्सटाइल कारखाना, स्वीटी डीएसओ बनी
- परिवारों में छाई है खुशियां, बधाई देने वालों का तांता
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: उप्र लोकसेवा आयोग परीक्षा 2018 के घोषित हुए परिणामों में शामली के देवेंद्र कुमार और गांव बन्तीखेड़ा निवासी स्वीटी का चयन हुआ है। यूपी पीसीएस की परीक्षा में सफलता पाने पर दोनों के परिवार में खुशियां छाई हुई है। दोनोें के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यूपी पीसीएस परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित हुआ। जिसके शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी देवेंद्र कुमार ने सफलता प्राप्त की है। देवेंद्र के पिता राजेंद्र उपाध्याय बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष एवं माता मुनेश देवी गृहणी है।
देवेंद्र ने बताया कि कक्षा पांच तक की पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल, कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई वीवी इंटर कॉलेज से की है। सिल्वर बैल्स हायर एजुकेशन से बीसीए करने के बाद वीवीपीजी से प्राइवे एमए की परीक्षा पास की।
देवेंद्र ने बताया कि यूपी पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा अक्टूर 2018 तथा मुख्य परीक्षा अक्टूर 2019 में हुई थी। जबकि साक्षात्कार 25 अगस्त को हुआ है।
देवेंद्र ने बताया कि उनका चयन सहायक निदेशक टैक्सटाइल कारखाना के पद पर हुआ है। देवेंद्र ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के मुखर्जी नगर में आईएएस की तैयारी की है।
आगामी 4 अक्टूबर को होने वाली आईएएस की परीक्षा में पूरी उर्जा से प्रतिभाग करेंगे। देवेंद्र की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। देवेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह एक्सईएन विद्युत वितरण खंड तृतीय, महीपाल उपाध्याय, डा. हरपाल सिंह, डा. तेज सिंह, चांदवीर तरार, रोशन, राजीव, अंकित, अशोक, मोनू उपाध्याय, अजय, जितेंद्र देशवाल, अनिल मलिक, बुआ संयोगिता आदि ने बधाई दी।
पूर्व एसपी अनिल राय से मिली प्रेरणा
देवेंद्र कुमार ने बताया कि शामली के पूर्व एसपी अनिल राय से उन्हें आईएएस, पीसीसीएस की तैयारी करने की प्रेरणा मिली थी। जिनकी प्रेरणा से देवेंद्र ने 10 घंटे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की है। क्रिकेट व चेस खेलना, शॉर्ट मूवी देखना पसंद है। देवेंद्र बताया कि पीसीएस की परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन की उत्तीर्ण करने के बाद एनसीआरटी की 6 से 12 तक किताबे और वैकल्पिक विषय की तैयारी, करंट न्यूज का अध्यन करना चाहिए।
स्वीटी ने किया बन्तीखेड़ा का नाम रोशन

यूपी पीसीएस परीक्षा के घोषित परिणाम में समीपवर्ती गांव बन्तीखेड़ा निवासी स्वीटी चौधरी पुत्री बलदेव सिंह ने सफलता प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। पीसीएस में चयन होने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। स्वीटी चौधरी की माता सीमा देवी ने बताया कि वर्तमान में स्वीटी की तैनाती बागपत जनपद में जिला दिव्यांग अधिकारी के पद पर तैनाती है।
अब स्वीटी की जिला पूर्ति अधिकारी के पद नियुक्ति हुई है। स्वीटी के पिता का वर्ष 1991 में निधन होने के बाद से उनकी माता सीमा देवी ने ही स्वीटी को पढ़ाई कर उच्च पद पर आसीन होने की प्रेरणा दी थी। स्वीटी की बड़ी बहन रामपुर में शिक्षिका के पद और छोटा भाई गुजरात में वायुसेना में तैनात है। स्वीटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सीमा देवी को दिया है।


Congratulations
हमें नाज़ है