Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश से राहत, आकाशीय बिजली का कहर जारी, 25 की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह आखिरकार इंद्रदेवता मेहरबान हुए और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तड़के हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 जून को यह बारिश का सिलसिला और तेज होगा, जिससे गर्मी पूरी तरह से विदा ले सकती है।

लखनऊ में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट

सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

16 जून से पूरे प्रदेश में मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून से पूर्वी यूपी में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी तक फैलेगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही हीटवेव का दौर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

51 जिलों में येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली का खतरा

मौसम विभाग ने यूपी के 51 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शामिल हैं:

पूर्वी यूपी: प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर आदि।
मध्य यूपी: लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, हरदोई, सीतापुर, अमेठी आदि।
पश्चिमी यूपी: मेरठ, मथुरा, आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया आदि।
बुंदेलखंड और तराई क्षेत्र: झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, लखीमपुर खीरी आदि।

आकाशीय बिजली से 25 की मौत

रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम की मार ने 25 लोगों की जान ले ली। ये मौतें मुख्य रूप से आकाशीय बिजली गिरने और अन्य हादसों की वजह से हुईं। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है और खराब मौसम में खुले में न जाने की सलाह दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img