Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

UP News: महाकुंभ 2025 मेले को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब मोबाइल में 360​ डिग्री व्यू पर दिखेगा नजारा, गूगल मैप ने दी ये सुविधा

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज गुरूवार को महाकुंभ मेला 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मेले के कई विशेष स्थलों की लोकेशन गूगल मैप पर मिलने के साथ साथ इस बार श्रद्धालुओं व पर्यटकों को एक और अनूठा व रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परेड स्थल पर हुई सभा में उप्र नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से एमओयू पत्र का आदान प्रदान करने के बाद गूगल इंडिया के सिद्धार्थ कुमार ने यह जानकारी दी।

नेविगेशन की सुविधा दी जा रही

उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत यह पहली बार हो रहा है कि किसी अस्थायी शहर के लिए गूगल की ओर से नेविगेशन या अन्य कोई सुविधा दी जा रही है। नेविगेशन के संबंध में पहले ही निर्णय लिया जा चुका है।

गूगल मैप पर ट्रैक किया जा सकेगा

इसके तहत महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थलों जैसे मंदिरों, स्नान घाटों, पांटून पुलों आदि को गूगल मैप पर ट्रैक किया जा सकेगा। अब इसमें गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर को भी जोड़ा गया है।

360 डिग्री व्यू में देखा जा सकेगा

इस फीचर के तहत कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर ही किसी स्थान विशेष का नजारा 360 डिग्री व्यू में देख सकता है। इस फीचर के तहत अब महाकुंभ मेले के भी अलग-अलग स्थानों को 360 डिग्री व्यू में देखा जा सकेगा।

यह सुविधा महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले मिलने लगेगी। इसका फायदा यह होगा कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बैठा व्यक्ति मोबाइल पर ही महाकुंभ मेले के रोमांच का अनूठा अहसास कर सकेगा।

कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल?

एंड्रॉइड मोबाइल पर गूगल मैप एप्लीकेशन खोलते ही आपको सर्च बार में महाकुंभ से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद बाएं तरफ नीचे की ओर स्ट्रीट व्यू आइकन वाले थंबनेल पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही संबंधित स्थल के 360 डिग्री व्यू का नजारा देखा जा सकेगा। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों के संबंध में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img