Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बड़े माफियाओं को पकड़ने की मांग को लेकर भाजपाइयों का हंगामा

  • भाजपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: अवैध शराब तस्करी करने वाले बड़े माफियाओं को पकड़ने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने हंगामा किया और एसडीएम को ज्ञापन सौपा। चेतावनी दी कि यदि माफियाओं को पकड़ने में ढिलाई की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। तहसील पहुंचकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि चमरवाल व निरोजपुर गांव में तस्करी की शराब से 7 मौत हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया गया है।

लेकिन, उनके द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में गांवो में शराब बेचने वाले छोटे तस्करो पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी करने वाले तस्करो पर पुलिस व आबकारी विभाग हाथ नहीं डाल रहा है। चमरावल में हुई घटना से पूर्व भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

जिसका परिणाम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। बड़े माफियाओं पर जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक अवैध शराब का खेल जारी रहेगा। इसलिए बड़े माफियाओं को तुरंत गिफ्तार करना चाहिए।

भाजपाइयों ने कहा कि सरकार माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। अगर अधिकारी इसमे ढिलाई करेंगे तो स्वीकार नहीं होगा। सरकार की छवि खराब नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि जल्दी ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर प्रमोद गुर्जर, सुमित बैसला, हरेंद्र बैसला, विकास, अमित, रूपेश, प्रिंस, अजय आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img