Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

नवजात का शव रखकर अजय हास्पिटल में हंगामा

  • चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाकियू भानू के कार्यकर्ता महेंद्र तोमर की पत्नी को गत 22 अक्टूबर को प्रसव पीड़ा हुई। महेन्द्र ने बताया कि परिजन उसे गढ़ रोड पर सराय मोड़ स्थित अजय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती किाया गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद डाक्टर ने बच्चे को मां का दूध पिलाने को कहा। दूध पीने के कुछ देर बार उसकी तबीयत बिगड़ गई। डाक्टर ने उसे एक रात भर्ती रखा। उसके बाद घर भेज दिया। घर पर उसकी हालत और अधिक खराब होने पर वे पुन: अजय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बच्चे को पुन: भर्ती कर लिया गया।

तीन दिन बाद उसे यह कहते हुए डिस्चार्ज कर दिया कि बच्चे को इंक्यूबेटर मशीन में रखा जाएगा। इसके बाद एक अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां बच्चे को यह कहते हुए भर्ती कर लिया गया कि बच्चे की हालत नाजुक है, उसके शरीर में गंदा पानी भरा है। सोमवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस पर महेन्द्र ने संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। वे उक्त नवजात के शव को लेकर अजय हास्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने नवजात के शव को उक्त अस्पताल के गेट पर रखकर धरना दिया। उन्होंने डा. विजय पर उक्त नवजात का इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

भाकियू भानू के नेता कुलदीप ने सीएमओ से शिकायत की और मौके पर पहुंचकर जांच करने की मांग की। वहीं, सीएमओ डा. अशोक कटारिया अजय हॉस्पिटल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच आईएमए के चिकित्सकों से कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं, इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अशोक कटारिया ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि अजय अस्पताल में एक नवजात के इलाज में डा. विजय ने लापरवाही बरती। उन्हें यह नहीं बताया गया कि बच्चे के शरीर में गंदा पानी भर रहा है। परिजनों ने डा. विजय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में कोई दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

…तो मासूम को जिंदा दफनाने की थी साजिश

मेरठ: लिसाड़ीगेट क्षेत्र में आठ साल के मासूम को बोरे में बंद कर कब्रिस्तान में जिंदा दफ नाने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां खेल रहे मासूमों की वजह से बोरे में बंद कर लाया गया मासूम बच गया। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के 100 फुटा के पास कब्रिस्तान में आठ वर्षीय बच्चा उमर बोरे में मिलने पर हड़कंप मच गया। समर गार्डन पोदीना खेत निवासी जमालुद्दीन सऊदी अरब में नौकरी करता है। पत्नी और पांच बच्चे यहां रहते हैं। सोमवार दोपहर को घर से उमर मस्जिद में पढ़ने के लिए गया था। जब उमर का छोटा भाई अब्दुला मस्जिद पहुंचा तो मौलाना से पूछने पर उसने घर पहुंचकर बताया कि उमर मस्जिद में नहीं है।

परिजनों ने उमर को तलाश शुरू कर दिया। कुछ देर बाद खबर आयी कि उमर एक कब्रिस्तान में बंद बोरे में मिला है। सूचना पर मौके पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। उमर की हालत गंभीर थी। उसको जिला अस्पताल भिजवा दिया। बच्चे की मां इरफाना ने बेटे के अपहरण की तहरीर दी। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर सुभाष गौतम ने बताया कि जिस स्थान से उमर मिला है। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन बच्चों ने देखा कि कोई व्यक्ति बोरा लेकर आया और बच्चों को देखकर वहीं फेंककर चला गया।

उसके जाने के बाद वहां खेल रहे बच्चों को उस बोरे में से रोने की आवाजें आयीं। बच्चों ने बोरा खोल दिया तो उसमें अर्द्धबेहोशी की हालत में उमर निकला। बच्चे डरकर वहां से भाग गए। उन्होंने परिजनों का पूरा वाक्या बताया। वहां काफी लोग पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि वह समर गार्डन का रहने वाला है। बोरे में कैसे बंद हो गया यह नहीं पता चला सका। बच्चे की हालात अभी खराब है। वहीं दूसरी ओर माना जा रहा है कि बोरे में बंद कर मासूम को कोई जिंदा दफनाने पहुंचा था।

जज के बेटे को मारने के लिए चलायी गोली खुद की बहन घायल

मेरठ: मेडिकल थाना के मंशादेवी मंदिर के पुजारी के बेटे की गोली से निकली उसकी सगी बहन घायल हो गयी। पुलिस ने मंदिर के पुजारी रमेश गिरी के पुत्र अजय गिरी व जज का बेटा बताए जा रहे युवक जिसको अजय गोली मार रहा था, दोनों का चालान कर दिया। मंशादेवी मंदिर के पुजारी के पुत्र अजय की जज का पुत्र बताए जा रहे मौसम उर्फ मनवीर के बीच बीते रविवार की रात को कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच बात काफी बढ़ गयी थी।

नौबत गाली-गलौज व हाथापाई की आ गयी। बताया जाता है कि उसी दौरान अजय घर में रखी पिस्टल उठा लाया। उसने मौसम पर फायर कर दिया। अजय को गोली चलाने से रोकने के लिए उसकी बहन रेखा आ गयी। वो गोली रेखा को जा गली। रेखा के हाथ को चीरती हुई गोली पार हो गयी। परिजन उसको अस्पताल ले गय। वहां से पट्टी कराकर वापस घर ले आए। आज सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी। तो पुलिस अजय व मौसम को उठा लायी। दोनों का चालान कर दिया। पिस्टल बरामद कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img