- बंदपुर गांव की समूह महिलाएं पहुंची ब्लॉक में, बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के बंदपुर गांव की समूह की महिलाओं ने बुधवार को ब्लॉक परिसर में हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने गांव के ही एक बैंक मित्र पर उनके खाते ना खोलने का आरोप लगाया। हंगामा कर उन्होंने उनके बैंक खाते खुलवाने की मांग की। साथ ही मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
क्षेत्र के बंदपुर गांव की दर्जन भर से ज्यादा महिलाए ब्लॉक परिसर में पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर उन्होंने कहा कि उनके गांव में छह समूह चल रहे है, जिनमें से दो समूह पुराने थे वह चार नए समूह बनाए गए है। समूह के माध्यम से महिलाए अपना छोटा रोजगार करती है, लेकिन गांव में ही एक बैंक मित्र उन्हें परेशान कर रहा है।
वह उनके खाते नहीं खोल रहा है। जब वह उससे खाते खोलने के लिए कहती है तो वह उन्हें समूह से बाहर करवाने की धमकी देने लगता है, जिससे वह बुरी तरह आजिज आ चुकी है।
खाते ना खुलने के चलते उन्हें मिलने वाली सुविधाए बंद हो गई है। इसके साथ ही समूह सो जो मदद मिलती थी वह भी नही मिल पा रही है। जिससे समूह के द्वारा होने वाले काम भी बंद होने के कगार पर आ गए है।
उन्होंने हंगामा कर उनके खाते खुलवाने की मांग की मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर पिंकेश, विजय लक्ष्मी, सुनीता, गुड्डी, रेणु, बबली, अमृता, बबिता, पूनम, सरदारी, कमला, पुष्पा, नरेश, बिमलेश, गीता, पिंकी आदि मौजूद रही।

