Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कब्ज़ा मुक्त ज़मीन पर दोबारा कब्जे को लेकर बवाल, पेयजल आपूर्ति-सफाई व्यवस्था ठप

  • थाने में ईओ संग बदसुलूकी से खफा कर्मचारी हड़ताल पर
  • एसडीएम ने थाने पहुंच कर लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कब्ज़ा मुक्त कराई गई ज़मीन पर पुन: कब्ज़ा करने के प्रयास में नगर पंचायत का बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया गया। हस्तक्षेप किए जाने पर उग्र महिला पुरुषों ने ईओ और उनके मतहतों को दौड़ा लिया गया। थाने में भी ईओ के साथ घटना की पुर्नवृत्ति की गई। खफा होकर पंचायतकर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी। नगर में पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।

20 8

जानकारी के मुताबिक़ गत दिनों नगर पंचायत ने राजस्व टीम के साथ सरकारी ज़मीन पट्टे धारकों से मुक्त कराकर कब्जे मिली थी। भूमि पर नगर पंचायत की संपत्ति होने का बोर्ड भी लगा दिया गया था। ईओ सचिन पंवार ने गत शाम मौके पर पुन ज़मीन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे पट्टे धारकों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके साथ बदसुलूकी की गई। जब ईओ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे ईओ के साथ थाने में फिर से महिलाओं ने बदसुलूकी कर दी।

19 9

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मवाना अखिलेश यादव ने फलावदा पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना। थाने में हुई हंगामेबाजी को लेकर एसडीएम काफी नाराज़ हुए। अपने अफसर को थाने में बदसुलूकी का शिकार होते देख गुस्साए कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की अगुवाई में हड़ताल की घोषणा कर दी। कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img