Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड: बाघ के आतंक को देखते हुए कई गांवों में लगा कर्फ्यू

जनवाणी ब्यूरो |

उत्तराखंड: आज सोमवार को पौड़ी डीएम आशीष चौहान ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि गढ़वाल जिला प्रशासन ने जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

इसके अलावा 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

डीएम ने कहा कि, धूमाकोट और रिखणीखाल तहसीलदारों को बाघ प्रभावित क्षेत्रों में डेरा डालने को कहा गया है। साथ ही बाघ से प्रभावित संवेदनशील घरों व परिवारों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, 13 व 15 अप्रैल को रिखणीखाल व धूमाकोट क्षेत्र में बाघ ने दो लोगों को मार डाला था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img