Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: मोटर मालिक का शव मिला, हत्या की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक मोटर मालिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों ने हत्या के आशंका जाताई है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रविवार की सुबह यात्रा अड्डा पार्किंग में सफाईकर्मी जब सफाई कर रहे थे तो एक बस के नीचे शव देखकर वह चौंक उठे। मृतक के शिर से भरी रक्तस्राव हो रहा था। सूचना पाकर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त भरत सिंह भंडारी (45 वर्ष) मूल निवासी भैंतलाखाल लंबगांव टिहरी गढ़वाल व हाल निवासी ढालवाला ऋषिकेश के रूप में की गई।

मृतक के रिश्तेदारों का कहना था की भरत सिंह भंडारी का शव जिस बस के नीचे मिला, वह उस बस का साझेदारी में मालिक था। रात को आठ बजे तक अन्य पार्टनर, बस चालक आदि साथ थे।

इसके बाद की जानकारी किसी को नही है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img