Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

धामी सरकार के विभिन्न बोर्डों-निगमों और समितियों में जल्द भरे जाएंगे खाली पद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होली से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने पिछले दिनों सभी विभागों से उनके अधीन बोर्डों, निगमों, आयोगों और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा था।

विभागों को यह जानकारी भेजनी थी कि उनके अधीन संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य व सलाहकार के कितने पद खाली हैं और कितने पदों पर दर्जाधारी काबिज हैं।

विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार, राज्य सरकार की इन विभिन्न संस्थाओं में मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। कुछ अन्य विभागों से सूचना मिलने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।

इसी तरह 64 खाली पद हैं, जिन पर सरकार उपाध्यक्ष मनोनीत कर सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में सदस्यों के पद भी खाली हैं।

खाली पदों का ब्योरा प्राप्त होने के बाद अब प्रदेश भाजपा नेतृत्व होमवर्क में जुट गया है। किस कद के नेता को कौन सा दायित्व दिया जाना है।

इस पर मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मध्य एक बैठक हो चुकी है और इस हफ्ते एक और बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्व बांट देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img