सीएमओं ने बताया कि टीकाकरण से छूट गए थे 17281 बच्चे
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि माह के प्रत्येक रविवार को भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान में टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि टीकाकरण अभियान में जिलेभर के एक लाख 77 हजार 350 बच्चों में से 17281 बच्चे टीकाकरण से छूट गए है।
जिनका सर्वे कर उक्त बच्चों को चिन्हित किया गया है। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए अब प्रत्येक रविवार को भी समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। फिलहाल 6816 बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है, जो छूटे बच्चे है उनको विशेष कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
उन्होंने अपील की कि यदि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटा है तो अभिवक निजी अस्पताल या कैम्प में जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. आरके सागर भी मौजूद रहे।

