- भाजपा प्रत्याशी को पगड़ी और फूल माला पहनाकर किया स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
कंकरखेड़ा: मार्शल पिच स्थित शांति गार्डन में वाल्मीकि समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसका नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता कमल ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद टीसी मनोठीया ने की तथा संचालन पूर्व प्रत्याशी हस्तिनापुर विधानसभा और पूर्व प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिजेंद्र लोहरे ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि, उपाध्यक्ष महानगर भाजपा विवेक रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गुल्लू ठाकुर मौजूद रहे। सम्मेलन को कमल, भाजपा नेता संजीव मंगवाना, अजय मेहरोलिया, कैलाश चंदोला, दिनेश विद्यार्थी, विवेक रस्तोगी, गुल्लू ठाकुर और भूषण आदि वक्ताओ ने संबोधित किया।
शांति गार्डन के स्वामी कमल एवं सनी लाल ने प्रत्याशी को पगड़ी एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में उत्साहित भीड़ को देखकर प्रत्याशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिस पर समस्त वाल्मीकि समाज ने प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन दिया। सम्मेलन में मेरठ महानगर के समस्त वरिष्ठ वाल्मीकि एवं कार्यकतार्ओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान कुणाल चौहान, ज्योति चौहान, विनोद राज, सुनील लहरी, सचिन सिवाया, डा. मनोज, उषा मंगवाना, लोभान सिंह, रणजीत चौहान, सुरेश लोधी, इंद्रजीत सिंह कोरी और कंचन राज मोहित वीरवाल नामी आदि मौजूद थे।
बबीता फोगाट ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की जाटों की बैठक

श्रद्धापुरी फेस वन स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में जाट बिरादरी की बैठक हुई। जिन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का समर्थन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिलाड़ी बबीता फोगाट मौजूद रही। खिलाड़ी बबीता फोगाट ने भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित हैं और देश सुरक्षित है। भाजपा सरकार ने किसानों के हित के लिए कार्य किया है और हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार चलाई है। इस दौरान भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विनय चौधरी, महानगर मंत्री अमरदीप पवार, विनय तोमर, प्रेम तनेजार् मौजूद रहे।

