Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

बेबसी: हर चौराहे पर रेंगते रहे वाहन

  • शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद विफल, बुधवार को शहर में सुबह से शाम तक रहा जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की सभी कवायद विफल हो चुकी है। बुधवार को दिन निकलने के बाद से शाम तक पूरा शहर जाम में फंसा रहा। चौराहे हो या गलियां सभी जगह वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आए। स्कूल खुलने के बाद त्योहारी सीजन आने से प्रतिदिन शहर जाम की चपेट में आने लगा है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी दिनभर जूझते हुए नजर आए।

फेल हो रही ट्रैफिक पुलिस की सभी तैयारी

शहर में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य चलने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया था। लेकिन इसके बावजूद जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन किया हुआ है, उन्हीं मार्गों पर सबसे ज्यादा जाम लग रहा है।

जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही तैयारी पूरी तरह फ्लॉप हो रही है। दिल्ली रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड और हापुड़ अड्डा चौराहे पर जाम के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे है। यही नहीं स्कूलों की छुट्टी होने के बाद तो शहर में जाम के हालात इस कदर बिगड़ जाते है कि स्कूली बच्चों को अपने घरों तक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जाम के झाम ने किया परेशान

बुधवार को शहर में लगे जाम के झाम ने लोगों को खूब रूलाया। सुबह घर से निकले लोग जाम के कारण सड़कों पर दिनभर हलकान दिखें। पैदल हो या साइकिल सवार, बाइक सवार हो या फिर कार वाले हर कोई जाम के झाम से परेशान दिखा।

सड़क किनारे भी चलना हुआ मुश्किल

शहर में जाम के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न व ईस्टर्न कचहरी रोड पर हालात ऐसे रहे कि लोगों को सड़क पार करने में देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं कचहरी में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

त्योहारी सीजन के कारण बढ़ रही भीड़

त्योहारी सीजन होने के चलते बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। गांव-देहात से दुकानदार व ग्राहक भी शहर के बाजारों में खरीदारी करने आ रहे है। वहीं नवंबर में शादियों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। जिस कारण लोगों ने शादियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में शहर में लगातार ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में लगातार बढ़ रही भीड़ के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के पास अभी तक जाम से निजात दिलाने के लिए कोई प्लान नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img