Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पुलिस की सतर्कता ही शांति का संदेश: एसपी

  • एसपी ने थानाध्यक्ष को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की

जनवाणी संवाददाता | 

रायपुर सादात : एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के नेतृव्य में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। एसपी ने थाने के निरीक्षण के दौरान थाने की साफ सफाई व रखरखाव सही मिलने पर उदय प्रताप सिंह को प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की ।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को एएसपी देहात संजय सिंह व सीओ राकेश कुमार के साथ रायपुर सादात में मुख्य मार्गो पर फ्लैग मार्च निकाला। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस की सतर्कता ही शांति का संदेश देती है। डॉ धर्मवीर सिंह ने शाम को ही टांडा माईदास पुलिस चौकी व थाने का निरीक्षण किया।

एसपी ने थाने की साफ सफाई तथा अभिलेखों का रखरखाव सही मिलने पर थानाध्यक्ष की प्रशंसा की और थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को प्रशंसा पत्र व मैस के फॉलोअर को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

एसपी ने कहा कि थाना, तहसील व ब्लाक सार्वजनिक स्थान है जहां पर आम नागरिकों का आना जाना लगा रहता है। इन सार्वजनिक जगह को साफ सुथरा रखने की हमारी जिम्मेदारी बनती है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को सर्दी की रातों में गश्त करने की व पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img