- एलडीए के पूर्व सचिव आवास पर विजिलेंस का छापा
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: लखनऊ में एलडीए के पूर्व सचिव डा. रामविलास यादव के लखनऊ आवास पर उत्तराखंड की विजिलेंस टीम ने छापा मारा है। उनका आवास पुरनिया के पास स्थित है।
छापेमारी करने पहुंची टीम सीतापुर रोड पुरनिया फ्लाईओवर के पास दिलकश बिहार सरस्वती निकुंज रानी कोठी में पहुंची। विजिलेंस टीम ने लखनऊ में दो, देहरादून, गाजीपुर और गाजियाबाद में एक साथ छापेमारी की है।

