- मंडी कोटला में बच्चों ने किया रावण दहन
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर व क्षेत्र में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में पूजा अर्चना कर त्योहार की परंपरा निभाई।
हिंदू समुदाय द्वारा अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है । मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। तभी इस तिथी को विजय दशमी पर्व के रुप मे मनाया जाता है।
रविवार को नगर व क्षेत्र में विजयदशमी का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।कोरोना संक्रमण के चलते लोगों ने घरों में ही पूजा अर्चना कर त्यौहार मनाया। नगर के मंडी कोटला में बच्चों ने अपने हाथों से बनाए रावण के पुतले का दहन कर त्यौहार मनाया।

