जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: भूतपुरी में धामपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से पानी से मिलावटी पेट्रोल देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने भूतपुरी तिराहे पर हंगामा किया और पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ उच्च अधिकारियों से जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग की।
गाँव भूतपुरी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम उसने अपनी बाइक की टंकी भूतपुरी में, धामपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल से पूरी भरवाई थी जिसमे पम्प कर्मचारियों द्वारा 580 रुपये का पेट्रोल डाला गया पेट्रोल डलवाकर वह घर आ गया सोमवार की सुवह वह तिराहे पर स्थित अपनी दुकान पर बाइक लेकर आने को तैयार था तो उसकी बाइक स्टार्ट नही हुई इस पर उसने बाइक मिस्त्री को दिखाई बाइक मिस्त्री ने टंकी से खाली बोतल में पेट्रोल निकाला तो उसमें पानी मिला हुआ पेट्रोल निकला उसी पेट्रोल पंप से स्योहारा निवासी सलमान ने पेट्रोल डलवाया उस पेट्रोल में भी पानी की मिलावट पाई गई। पेट्रोल में पानी की मिलावट की बात सुनते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित राजीव कुमार ने उच्च अधिकारियों से उक्त पेट्रोल पम्प की जाँच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

उधर, पेट्रोल पंप स्वामी वरुण कुमार ने बताया कि पेट्रोल में दस प्रतिशत मात्रा एथेनॉल की होती है थोड़ी सी भी मॉश्चर या कुछ पानी की बूंद संपर्क में आकर एथेनॉल पानी मे कन्वर्ट हो जाता है।पम्प स्वामी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है पम्प स्वामी ने कहा कि वह पम्प की जाँच कराने के लिए तैयार है।

