Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

फर्जी वोट बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने धरना दिया

  • वोट नहीं कटने पर आंदोलन की चेतावनी दी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: किरठल में फर्जी तरीके से मतदाता सूची में वोट बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को किरठल गांव के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर तहसील पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया। ग्रामीणों का कहना था कि किरठल गांव में कुछ लोगों द्वारा मतदाता सूची में बड़ा खेल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जो लोग सालों से गांव में रहते भी नहीं है या लम्बे समय से गांव छोडकर जा चुके हैं, ऐसे लोगों के फार्म भरवाकर मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि किरठल गांव पहले से ही संवेदनशील ग्रामों की सूची में आता है इसलिए इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराए जाने की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img