Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दबंगों के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

  • घर पर आकर दबंगों ने बोला धारदार हथियारों से हमला

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: डालमपुर गांव में दबंगों ने एक ग्रामीण पर घर पर जाकर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों के हमले में तमंचे की बट से धारदार हथियार से पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसे लेकर पीड़ित की ओर से थाने पर चार लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाने पर डालमपुर निवासी विशाल पुत्र सुबोध ने बताया कि रविवार की सुबह वह घर पर बैठे कुछ काम कर रहे थे तभी गांव के ही कुछ दबंगों ने बेवजह आकर उनके घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने धारदार हथियार व तमंचे की बटों से पिटाई करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पीड़ित के परिवार वालों का आरोप है कि गांव के ही दर्शन, रिवभ, सनी तथा छोटू आदि ने बिना कोई कारण बताए घर पर आकर हमला बोला और धारदार हथियार तमंचे की बटों से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

परिवार वालों के विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसे लेकर पीड़ित की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img