Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

राजस्थान के खिलाफ सही रणनीति के साथ उतरना चाहेंगे विराट, प्रसारण दोपहर 3.30बजे से

  • राजस्थान के खिलाफ सही रणनीति के साथ उतरना चाहेंगे विराट 
  • प्रसारण दोपहर 3.30बजे से
दुबई, भाषा: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने कुछ गलत फैसलों के कारण हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शनिवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सही रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।
विराट कोहली की अगुवाई वाले आरसीबी ने अब तक अपने आलराउंड प्रदर्शन से आठ में से पांच मैच जीते हैं लेकिन किंग्स इलेवन के खिलाफ गुरुवार को आठ विकेट से हार के दौरान उसने कुछ गलतियां की जो उसे आखिर में भारी पड़ी। दूसरी तरफ रॉयल्स शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी से जूझ रहा है तथा उसने अभी तक आठ में से जो तीन मैच जीते हैं उनमें निचले क्रम के बल्लेबाजों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। रॉयल्स अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। आरसीबी की पांच जीत में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सुपर ओवर में दर्ज की गई जीत भी शामिल है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शारजाह में आरसीबी का बेहतरीन फार्म में चल रहे एबी डिविलियर्स को वाशिंगटन सुंदर (13) और शिवम दुबे (23) से नीचे छठे नंबर पर भेजने का फैसला गलत साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज केवल दो रन बना पाया। यही नहीं जब आरसीबी अपने स्कोर का बचाव कर रहा था तब कोहली ने क्रिस गेल पर अंकुश लगाने के लिये अच्छी फार्म में चल रहे सुंदर को बाद में गेंद सौंपी। उनकी यह रणनीति भी नहीं चल पायी और कैरेबियाई बल्लेबाज ने सुंदर पर चार छक्के लगाए। अब कोहली और उनकी टीम इस हार को भुलाकर सही रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। कोहली ने मैच के बाद कहा कि हमारी बातचीत हुई और हम दायें-बायें हाथ से खेलने वाले खिलाड़ी के साथ रहना चाहते थे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img