Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने की शानदार जीत

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट के पहले सेमी फाइनल मैच में केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड को हराकर विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी गंगोह ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले आज मार्गो मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

शुक्रवार को एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज ग्राउंड पर अंडर-16 नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में ज़िले भर की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।सेमीफाइनल मैच में पहले खेलते हुए केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड की टीम ने 184 रन बनाए। मौ उमर ने 38 व युवी ने 35 रन का योगदान दिया। विश्वामित्र एकेडमी की ओर से अजमल ने 3 और मोहम्मद आयान ने 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वामित्र की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 185 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।विश्वामित्र की ओर से आशियान ने 52 , अनमोल 48, और आयान ने 35 रन बनाए।एसडीसीए चेयरमैन अकरम सैफी ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

आयोजन में एसडीसीए के पदाधिकारियों अमर गुप्ता ,राजकुमार राजू , पुण्य गर्ग,सत्यम शर्मा ,सैयद मशकूर, परविंदर सिंह , पाली कालड़ा , राजीव गोयल (टप्पू),आमिर कुरैशी , रणधीर कपूर ,विनय , सचिन सैनी , रविश राठी , राजशेखर , मृदुल गर्ग , सचिन गर्ग , अर्जुन सिंह ,भावना तोमर, शोएब , अर्जुन चौहान , तनवीर , आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img