- प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: एसबीडी डिग्री कॉलेज रासेयो ईकाई के तत्वाधान में गांव नौरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम चरण का शुभारंभ लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे उठे, जगे राष्टñ के लिए जगे जगे गाकर किया गया।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नंदनी, तानिया, आरजू, कंचन, दीपाली, प्रेरणा आदि ने स्वंय सेविकाओं ने टोली बनाकर ग्राम नौरंगाबाद दित्तनपुर में घर-घर जाकर सड़क यातायात के नियमों की जानकारी दी। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए आमजन को वाहनों की गति सीमा के बारे में जागरूक किया।
थके होने पर या नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग ना करें, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारियां बैठाने, हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी।
शिविर के द्वितीय चरण में बौद्धिक सत्र के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डा.रेनू चौहान व डा.कनक चौहान ने ग्रामीणों एवं सेविकाओं को सरकार के पल्स पोलियो अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम में अर्जुन, मनोज, रोहित का योगदान रहा।

