- नगर के एसपीआरसी कालेज के स्वंयसेवकों ने निकाली रैली
- मतदाताओं को भी किया जागरूक
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज की सेवा योजना के स्वंयसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली निकाली। उन्होंने महिला थाने के पास वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का आह्वान किया। वहीं मतदाताओं को भी जागरूक किया गया। वहीं ढिकौली गांव के एमजीएम इंटर कालेज के कैडेट्स द्वारा भी राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचकर यातायात नियमों के बारे में बताया।
नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज की सेवा योजना के स्वंयसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का शुभारंभ प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवान किया। इससे पूर्व स्वंयसेकों ने चौरी चौरा कांड के शहीदों के बारे में बताया। रैली नगर के महिला थाने के पास पहुंची और वहां वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
कहा कि हम सभी को नियमों का पालन करना चाहिए, इससे हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। वहीं मतदान के प्रति भी मतदाताओं को जागरूक कर उनके अधिकार बताए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप ढाका, डा. उमलेश रानी, डा. गीता, सुशील कुमार, डा. वारिज पांडेय, अनुपमा, देवेन्द्र शर्मा, सीमा, पूजा, जगत सिंह, गुरदास सिंह, स्वंयसेवक प्राची, शिवानी, आकाश, चंचल, प्रीति, आयुषी आदि मौजूद रहे।
वाहन चालकों को जानकरी दी
नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली गांव के कैडेट पहुंचे और उनकी रैली को एआरटीओ सुभाष राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 74 बटालियन नेशनल कैडेट कोर कंपनी हवलदार मेजर जगजीत सिंह, एमजीएम कालेज के सहायक एनसीसी आॅफिसर ब्रजगोपाल ने भी वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि नियमों का पालन करना उनके जीवन के लिए वरदान साबित होगा।

