- वाहिद नगर क्लब के सिराज को मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला, मेडल पहनाकर सम्मानित किया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: स्टेब्स ग्राउंड में खेले जा रहे टी-10 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में वाहिद नगर ने एचडीएफसी बैंक की टीम को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वाहिद नगर क्लब के सिराज को मैन ऑफ दी मैच का खिताब देते हुए मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
स्टेब्स ग्राउंड में टी-10 क्रिकेट लीग का सेमीफाइनल मुकाबला वाहिद नगर और एचडीएफसी बैंक के बीच हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचडीएफसी की टीम ने 10 ओवरो में 93 रन बनाए। असलम ने अपनी टीम में 25 रनो को योगदान दिया।
सिराज ने तीन व जुबैर ने दो विकेट लिये। जवाब मे खेलते हुए वाहिद नगर के अदनान के 30 एहतेशाम व सिराज के 10 रनो की बदौलत आठ विकेट रहते वाहिद नगर ने मैच जीत लिया। सिराज को मैन ऑफ दा मैच का पुरूस्कार दिया गया। अब फाइनल मैच में वाहिद नगर का मुकाबला भोजपुर की टीम से होगा। आयोजन कमेटी में रिजवान नोमानी, शायक, सिराज, फैज आदि शामिल रहे।

