Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

टावर पर तैनात चौकीदार का पुत्र संदिग्ध अवस्था में गायब

  • परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर लिखाई रिपोर्ट

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: थाने के समीप स्थित बीएसएनएल के टावर पर पिता के एवज रात को चौकीदार की ड्यूटी कर रहा रिटायर्ड फौजी का पुत्र रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को मोबाइल और मयकशी का सामान बरामद हुआ है। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला सैनियान निवासी रिटायर्ड फोजी रणधीर सिंह पुत्र हुकम सिंह थाने के समीप स्थित बीएसएनएल के टावर पर चौकीदार तैनात है।उसके एवज में उसका पुत्र रात को ड्यूटी करता था। शुक्रवार की रात को वह रोज की तरह 9 बजे टावर पर पहुंच गया था लेकिन सुबह घर नहीं लौटा। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो वहां शराब की खाली बोतल तथा गिलास के साथ सुशील का मोबाइल भी पड़ा मिला। फौजी रणधीर के 27 वर्षीय पुत्र सुशील के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने पर कस्बे में उसके अपहरण का शोर मच गया।लापता युवक का पिता व्यापार से जुड़ा होने के चलते नगर के काफी व्यापारी लोग भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने लापता की बरामदगी की मांग उठाई।

घटना के संबंध में फौजी रणधीर द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण किए जाने की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img