Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

साउथ सिविल लाइंस की जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा: मेयर

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत साउथ सिविल लाइन में काफी समय से जलभराव की समस्या को देखते हुए पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा के साथ निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर जलभराव की समस्या से निबटने के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास कर समाधान का आश्वासन दिया।विदित हो कि साउथ सिविल लाइन में कई स्थानों पर विगत काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है,जिस कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार लोगों की शिकायतें मिलने पर मेयर गौरव गोयल ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं शीघ्र ही नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण का आश्वासन वार्डवासियों को दिया।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या कई स्थानों पर लगातार काफी समय से बनी हुई है,जिसके समाधान के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

लगातार नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है और बरसात के समय में जिन स्थानों पर जलभराव हो जाता है वहां से पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण एवं नालों की सफाई व मरम्मत का कार्य हो रहा है,जिससे कि लोगों को बरसात के समय में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img