- पूरा दिन नहीं हुए भगवान सूर्यदेव के दर्शन, कोहरे के कारण वाहन चालक हुए परेशान
- सुबह में हुई हल्की बारिश से गिरा तापमान, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: पहाडों व निकटवर्ती जनपदों में हो रही बारिश के कारण मौसम ने भी अपनी करवट बदल ली है, जिससे शनिवार को लोगों को ठंड का अहसास हो गया है। क्योंकि पूरा दिन भगवान सूर्यदेव ने अपने दर्शन तक नहीं दिए। शनिवार को सुबह में कोहरा और दिन भर धूप न निकलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
सुबह में कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए तो कुछ वाहन सड़क पर धीरे-धीरे रेंगते हुए नजर आए। सुबह पांच बजे हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
जिस तरह से पहाड़ों पर बारिश हो रही है उससे अठ ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है। इतना ही नहीं शुक्रवार से निकटवर्ती जनपदों में भी बारिश हो रही है, जिससे पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को पूरा दिन सूर्यदेव लुका-छिपी खेते रहे।
शनिवार की सुबह में कोहरा और हल्की बरसात से तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ है। सुबह के समय जब लोगों की आंख खुली हर तरफ कोहरा ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रुक गई।
शनिवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सर्दी बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबके रहे। हाईवे पर वाहनों की संख्या भी कम रही। कुछ वाहन हाईवे के किनारे खड़े रहे तो कुछ सड़को पर रेंगते हुए नजर आए। सर्दी के कारण सुबह के समय नगर के मार्ग पर बाजारों में ग्राहकों की कम भीड़ रही।
कोहरा छाने के कारण भगवान सूर्यदेव के भी दर्शन तक नहीं हो पाए, जिससे लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है अब ठंड अधिक हो सकती है।
प्रदूषित हवा में सांस लेने में दिक्कत, एक्यूआई 292 में पहुंचा
प्रदूषण के कारण हवा के बिगड़े स्तर से लोगों का दम घुट रहा है। सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ आंखों में जलन व एलर्जी की समस्या से लोग परेशान है। शनिवार को एक्यूआई 258 से बढ़कर 292 पहुंच गया है। पिछले तीन दिनो में एक्यूआई कम होने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई थी, मगर शनिवार को एक्यूआई बढ़ गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
प्रदूषण के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि जहरीली हवा सांस के मरीजों के लिए घातक है। प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। चिकित्सक आंखों का बचाव करने के लिए नियमित चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दे रहे है।
प्रदूषण के कारण सांस व आंख संबधी परेशानी बढ़ जाती है। प्रदूषण से बचाव के लिए नियमित मास्क का प्रयोग करना चाहिए। प्रदूषण से आंखों का बचाव करने के लिए ताजे पानी से आंखों को धोकर चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आंखों में जलन अथवा एलर्जी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की सलाह दी है।
जिले में एक्यूआई की स्थिति
- 12 दिसंबर 292
- 11 दिसंबर 258
- 10 दिसंबर 354
- 09 दिसंबर 361
- 08 दिसंबर 409

