Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का निधन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बिष्णु पद रे का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिष्णु पद रे पिछले कुछ समय से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे।

सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम कोलकाता आए थे। लेकिन रविवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर स्थित अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी शोक संदेश में लिखा क‍ि मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक के दुखद और असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं।

रे को दिल की बीमारी के कारण परसों पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बीजेपी बंगाल विधायक दल की ओर से, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img