Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 158 रन का लक्ष्य, पढ़िए- पूरी खबर

  • पांच ओवर के बाद भारत 57/0, रोहित की तूफानी पारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमें पहले मैच के लिए ईडन गार्डन स्टेडियम में आमने-सामने हैं। रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं तो वहीं कीरोन पोलार्ड फिट होकर कैरेबियाई टीम की कमान संभाल रहे हैं।

09:36 PM, 16-FEB-2022

भारत का स्कोर पचास रन के पार
भारत ने पांच ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक 15 गेंदों पर 38 रन बना लिए हैं। अब तक वह चार चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। वहीं, ईशान किशन 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

09:20 PM, 16-FEB-2022

दो ओवर के बाद भारत 11/0
भारत ने दो ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 11 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा आठ रन और ईशान किशन तीन रन बनाकर मैदान पर हैं। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा है।

09:12 PM, 16-FEB-2022

भारतीय ओपनर्स मैदान पर
भारत के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। ईशान किशन इस साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वे मुंबई के लिए भी रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

09:01 PM, 16-FEB-2022

वेस्टइंडीज ने 7 विकेट गंवाकर 157 रन बनाए
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। विंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। कप्तान कीरोन पोलार्ड 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। ओडियन स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने रोहित के हाथों कैच कराया। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन 43 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ब्रैंडन किंग 4 रन, काइल मायर्स 31 रन, रोस्टन चेज 4 रन, रोवमन पॉवेल 2 रन, अकील हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर रोस्टन चेज और रोवमन पॉवेल को आउट किया। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img