Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मूसलाधार बारिश से खेतों में पड़ा गेहू भीगा

  • तापमान दो डिग्री गिरा, 35 मिलीमीटर दर्ज की गई बरसात, आर्द्रता 100 फ़ीसदी पर पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों में कटा गेहूं थ्रेसर में निकलने से पहले ही भीग गया। मंगलवार सुबह हुई बारिश 35 मिलीमीटर दर्ज की गई। यहां की आर्द्रता 100% पर पहुंच गई और पारा गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। बारिश के चलते कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।

मुजफ्फरनगर में पिछले 3 दिनों से तेज हवा और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को खुशगवार बनाया हुआ है। बारिश के चलते वातावरण का तापमान ठंडा हो रहा है। सोमवार सुबह का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रात से हो रही बारिश के चलते सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश ने किसानों की मुश्किलों में बढ़ोतरी
कर दी।

गेहूं की फसल पक कर तैयार है। अधिकतर किसान अपनी फसल काट चुके हैं और गेहूं खेतों में थ्रेसिंग के लिए पड़ा हुआ है। सोमवार और मंगलवार को बारिश के चलते खेतों में पड़ा गेहूं भीग गया। किसानों को गेहूं बारिश के पानी से बचाने के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ी। जिससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को बारिश का आंकड़ा 16.8 मिली मीटर पर ही पहुंच पाया था। बारिश से बागवानों को काफी लाभ होने की उम्मीद है। बारिश के चलते आम की फसल धूल रही है। गन्ना किसानों को भी लाभ की आशा है। देर रात से ही हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार सुबह आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के चलते ठप हुई ग्रामीण इलाकों की बिजली

तीन दिन से तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली प्रभावित हुई है। हवा और बारिश के चलते दर्जनों बिजली घर से आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण विद्युत लाइने टूट गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग कर लाइने ठीक कर आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img