Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

घने कोहरे में थम जाएंगे निगम की बसों के पहिये

  • आजमगढ़ डिपो में बस हादसे के बाद एमडी ने जारी की गाइडलाइन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीती 13 दिसंबर को हुई आजमगढ़ डिपो की बस दुर्घटना के छठे रोडवेज के एमडी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने समूचे प्रदेश में परिवहन निगम की बसों के सुरक्षित संचालन के संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी है। जिसका उल्लंघन होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कोहरे के कारण एक पखवाड़ा पूर्व हुए उपरोक्त हादसे में नियमित चालक की मृत्यु हो गई तथा 10 यात्री घायल हो गये थे। जिसको लेकर एमडी मासूम अली सरवर ने गाइड लाइन जारी करते हुए प्रदेश के सभी आरएम और एसएम से इनका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कहा गया कि चालकों एवं परिचालकों को कोहरा पड़ने पर अदृश्यता की स्थिति में बसों का संचालन न किया जाए। दुर्घटनाओं में नियन्त्रण लाने के लिए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के अनुरुप निरन्तर कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। तथा चालकों को कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के उपाय एवं रैश ड्राइविंग पर नियन्त्रण रखने, थकान व नींद के प्रभाव से मुक्त रहने के लिए प्रतिदिन काउन्सिलिंग की जाये। प्रवर्तन कार्मिकों की सेवाओं का उपयोग जनवरी के अंत तक इस प्रयोजन के लिए विशेष रूप से किया जाए। निर्देश दिए गए कि स्टाफ की दैनिक काउन्सिलिंग की जाए।

कोहरे की स्थिति में बस का संचालन रोककर, निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा, पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाये एवं कोहरा समाप्त होने के उपरान्त ही संचालन पुन: प्रारम्भ किया जाए। इसके अलावा खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए। प्रत्येक डिपो के स्तर से रात्रि में संचालित हो रही बसों की सूची दैनिक रूप से बस नम्बर, मार्ग का नाम, चालक एवं परिचालक का नाम, मोबाइल नम्बर सहित तैयार कर, कंट्रोल रूम में रखी जाए।

08 29

ड्यूटी पर उपस्थित स्टेशन इंचार्ज, फोरमैन, एवं बुकिंग लिपिक शाम होने पर चालक एवं परिचालक से हर घंटे मोबाइल पर बात कर, कोहरे की स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा अपने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को अवगत करायेंगे। क्षेत्रीय प्रबन्धक एवं सेवा प्रबन्धक अनिवार्य रुप से अपने क्षेत्र के समस्त डिपो के सम्पर्क में रहेंगे तथा प्रक्रिया का पूर्ण अनुपालन हो रहा है, सुनिश्चित करायेंगे।

सिटी बसों के संचालन में सावधानी के निर्देश

सर्दी और कोहरे के बीच एमसीटीसीएल के अंतर्गत चलने वाली सिटी बसों के सुचारू संचालन के संबंध में प्रभारी एमडी की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एआरएम विपिन कुमार सक्सेना ने बताया कि सिटी बसों में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और वॉल्वो शामिल हैं। जिनका संचालन देर रात में नहीं किया जाता। इसके बावजूद सुबह सवेरे और देर शाम कोहरे की स्थिति में बसों के संचालन में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश मिले हैं। वहीं बसों में रिफ्लेक्टर टेप, खिड़की के शीशे और अन्य सावधानियां बरतने के बारे में निर्देशित किया गया है। इस बाबत बसों का रखरखाव करने वाली कंपनी को अवगत कराते हुए कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img