Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

शव गांव पहुंचा तो जमकर हुआ बवाल, खेत और घर किये आग के हवाले

  • कई घरों में पत्थरओ जमकर की तोड़फोड़

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा में रविवार देर शाम हुए विशु हत्याकांड के बाद सोमवार को मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान जमकर बवाल हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष के घरों और खेतों में आग लगा दी। घटना के चलते एसएसपी और एसपी देहात सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालते हुए अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया।

54 5

हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में रविवार की शाम रामवीर के पुत्र विशु की संप्रदाय विशेष के दबंगों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सुबह विशु का शव गांव में पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच घटनास्थल के निकट संप्रदाय विशेष के युवकों ने ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा भी संप्रदाय विशेष के घरों पर पथराव किया गया।

55 4

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष के आधा दर्जन घरों में आग लगा दी। जिसके चलते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद आनन-फानन में एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर और कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को संभालते हुए अपनी मौजूदगी में विशु के शव का अंतिम संस्कार कराया। तनाव को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आला अधिकारी मौके पर ही डटे रहे। उधर, संप्रदाय विशेष की बस्ती के लोग दहशत के चलते घरों से फरार हो चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img