Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

अलग-अलग प्रदेशों में बिजली का अलग-अलग रेट क्यों: टिकैत

  • भाकियू का तीन दिवसीय किसान कुंभ लालकोठी में शुरू हुआ

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में बिजली का अलग-अलग रेट क्यों है? उन्होंने कहा कि देश एक बड़ा आंदोलन मांग रहा है। यह बात टिकैत ने किसान कुंभ का शुभारंभ अवसर पर कही।

गुरुवार को भाकियू का तीन दिवसीय किसान कुंभ लालकोठी में शुरू हुआ। किसान नेताओं ने गंगा स्नान के बाद अपनी समस्याओं को लेकर मंथन किया। अगले छह महीने होने वाले किसानों के आंदोलन की रूपरेखा हरिद्वार में बनेगी। राकेश टिकैत ने कहा कि 6 महीने क्या हुआ यह सबको पता है, अब आगे के 6 महीने को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करे। किसानों को एमएसपी गारंटी कानून मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘यूपी में 12 गुना महंगी बिजली मिल रही है और पूरे देश में किसानों को फसलों का दाम एक ही दिया जा रहा है। टिकैत ने चेतावनी दी है कि सरकार बातचीत से मानेगी या आंदोलन से मानेगी यह सरकार को सोचना है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन करना सीख गए हैं। किसान के पास आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।

इस दौरान राजपाल शर्मा, रामकिशोर पटेल, अनुराग चौधरी, करूआ सिंह, वीरेंद्र यादव, विजय शास्त्री, चौधरी वेदपाल, संजय चौधरी, लाला चौधरी, अनुपम वर्मा, चुन्नू सिंह, गजेंद्र सिंह गाबर, अनुज सिंह, विवेक चौधरी, संजीव किसान, प्रहलाद सिंह, गुरदीप सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img