
टोल टैक्स या सिर्फ टोल वह शुल्क है जो वाहन चालकों को तय सड़कों, पुलों, सुरंगों से गुजरने पर देना पड़ता है। ऐसी सड़कों को टोल रोड कहा जाता है। यह इनडायरेक्ट टैक्स है। यह रोड टैक्स से इतर है जो आरटीओ वाहन मालिकों से वसूल करते हैं। टोल टैक्स कलेक्ट करने के लिए सड़कों पर टोल बूथ या टोल प्लाजा (कई बूथों को मिलाकर) होते हैं। आमतौर पर दो टोल बूथ के बीच 60 किलोमीटर की दूरी होती है। भारत में चार पहिया या उससे बड़े वाहनों से टोल टैक्स लिया जाता है। सड़कें बनाने में अच्छा-खासा पैसा खर्च होता है।